फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   62 shops investigated, 201 kg fruits and vegetables seized

Una News: 62 दुकानें की जांच, 201 किलो फल और सब्जी जब्त

Sun, 08 Sep 2024 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 08 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
62 shops investigated, 201 kg fruits and vegetables seized
ऊना। जिले में दुकानों सहित रेहड़ी-फड़ियों पर निर्धारित मूल्य सूची चसपाने, जमाखोरी एवं पाॅलीथिन प्रयोग न करने को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ऊना सख्त हो गया है। शनिवार को की कार्रवाई में विभाग के निरीक्षण दल ने 62 दुकानों पर दबिश देकर नियमों की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान 26 दुकानों पर अनियमिताएं पाए जाने पर टीम ने 201 किलो फल एवं सब्जी भी जब्त किए। कार्रवाई को जिला खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ऊना के नियंत्रक राजीव शर्मा के दिशा निर्देशों से अमल में लाया गया। इससे पूर्व शहर में रेहड़ी-फड़ी से लेकर कई दुकानों पर निर्धारित मूल्य सूची न होने के मामले को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया था। ग्राउंट रिपोर्ट के जरिये बीते मंगलवार को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया। इसके बाद शुक्रवार को विभाग के नियंत्रक राजीव शर्मा ने जिले के निरीक्षकों की बैठक भी ली। साथ ही इस दिशा में त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। दूसरी ओर विभाग को ऊना-नंगल मार्ग स्थित रेहड़ी-फड़ी एवं दुकानों पर रेट लिस्ट न होने आदि की शिकायतें भी मिल रही थीं।
विज्ञापन

शनिवार को ऊना निरीक्षक दल में रजनी कालिया, सुरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, सरोज आदि टीम ने ऊना विभिन्न दुकानों, रेहड़ी फड़ी, ढाबे आदि पर दबिश दी। नंगल-ऊना मार्ग सहित स्थित करीब 62 दुकानों की जांच की गई, इनमें से 26 दुकानों पर अनियमिताएं पाई गईं। इस दौरान टीम ने भविष्य में प्रतिदिन रेट लिस्ट लगाने, मंडी से खरीद करते समय पक्के बिल लेने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पाॅलीथिन प्रयोग पर चार चालान किए
ऊना निरीक्षक टीम ने न केवल मूल्य सूची न होने और जमाखोरी करने पर कार्रवाई की, बल्कि क्षेत्र की चार दुकानों पर पाॅलीथिन प्रयोग को लेकर चालान किए गए। इस बीच उनसे मौके पर 2000 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया, जबकि ढाबा संचालकों को घरेलू सिलिंडर प्रयोग न करने की हिदायत भी दी गई।

---
विभाग की ओर से अनियमितता पाएं जाने पर विभिन्न सब्जी एवं फल विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 201 किलो सब्जी एवं फल जब्त किए गए हैं। साथ ही चार चालान पाॅलीथिन प्रयोग करने पर किए गए हैं। आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
-राजीव शर्मा, नियंत्रक, जिला खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामले, विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed