फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जन मंच में 160 समस्याओं का निपटारा

जन मंच में 160 समस्याओं का निपटारा

Sun, 03 Mar 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
जन मंच में 160 समस्याओं का निपटारा
जन अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। जिले का 10वां जन मंच कार्यक्रम हरोली विधानसभा क्षेत्र की खड्ड पंचायत में हुआ। कार्यक्रम में 156 मांगें और समस्याएं प्राप्त हुईं। प्री-जन मंच के दौरान प्राप्त चार मांगें और समस्याएं भी मिलीं। इनमें से सभी का निपटारा कर लिया गया।

इसी बीच 20 तरह के प्रमाणपत्र, पांच इंतकाल तथा दो एफिडेविट भी बनाए गए। इस दौरान आयोजित शिविर में 392 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। 162 का एचबी तथा ब्लड शुगर टेस्ट तथा 37 का डेंटल चेकअप किया गया। आयुर्वेद विभाग के मेडिकल कैंप में 315 लोगों की जांच की गई। इनमें होम्योपैथिक के 142 तथा आयुर्वेदिक के 173 मामले शामिल हैं। जन मंच की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने की।
विज्ञापन


कपूर ने कहा कि आम आदमी की सुनवाई को प्रदेश सरकार ने जन मंच की शुरूआत की है। अब तक एक वर्ष में 10 जन मंचों में 25 हजार से अधिक जन शिकायतों का निपटारा किया गया है। जन मंच को शुरू करने का उद्देश्य जहां ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों के लोगों की शिकायतों का घर-द्वार निपटारा सुनिश्चित बनाया जा रहा है वहीं अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता को लेकर चुनावों से पूर्व वायदे और नारे लगते रहे हैं, लेकिन जनहित में कोई अहम कदम नहीं उठाए गए है, लेकिन जय राम ठाकुर ने जन मंच की शुरूआत कर इस दिशा में अहम निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनमंच देश का अनूठा कार्यक्रम: प्रो. राम
इससे पहले हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र का यह तीसरा जन मंच है। अब तक दोनों जन मंच न केवल सफल रहे बल्कि अधिकतर जन शिकायतों का निपटारा समयबद्ध सुनिश्चित हुआ। उन्होंने जन मंच को देश का अनूठा कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित हुआ है बल्कि लोकतंत्र को धरातल स्तर पर ले जाने का भी प्रयास हुआ है।

10 बेटियों को दिए बेबी किट
इस अवसर पर दो माह के दौरान जन्म लेने वाली 10 नवजात बेटियों को बेबी किट दी गई। इसके अलावा बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत तीन बेटियों को 10 और 12 हजार रुपये की एफडी दी गई। इसके अलावा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत तीस परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन दिए गए।

18 प्रतिभाशाली बेटियों के चित्रों का किया अनावरण
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत ऊना उत्कर्ष योजना के माध्यम से हमारे गांव की बेटी हमारी शान के तहत प्रतिभाशाली 18 बेटियों के चित्रों का भी अनावरण किया। इन्हें संबंधित पंचायतों को सौंपा गया। चित्रों को पंचायत स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें खड्ड गांव की फुटबाल खिलाड़ी रिया शर्मा, प्रवीण कुमारी, सिमरन, प्रियंका दत्ता, संगीतिका व रीना देवी,पंजावर गांव की 12वीं में प्रदेश के पहले दस स्थान में रहने वाली नंदिनी ठाकुर, कुठारबीत पंचायत से हिमाचल पुलिस में कॉस्टेबल अनुराधा और ईशा रानी, पंडोगा से दसवीं में मेरिट प्राप्त करने वाली दामिनी चौधरी, ललड़ी पंचायत से फ्रेंच में पीएचडी कर रही नीना धीमान और एमबीबीएस डॉक्टर रुचि, भदौडी पंचायत की रितिका, घालूवाल पंचायत से सेना में लेफ्टिनेंट अरशना चौधरी, भदसाली पंचायत से शिवानी रानी, बढेड़ा अपर पंचायत से छिंदो देवी, सलोह पंचायत से राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी ज्योति रानी तथा सैंसोवाल पंचायत से आईआईटी जम्मू से पीएचडी नेहा रानी शामिल है।


ये रहे उपस्थित
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार अतिरिक्त उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एसडीएम गौरव चौधरी, हरोली भाजपा मंडल महामंत्री रविन्द्र जसवाल सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति तथा विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed