{"_id":"5c30e68bbdec2256ec3d090c","slug":"61546708619-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी स्मारक स्थापित करने के लिए दें प्रस्ताव स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी स्मारक स्थापित करने के लिए दें प्रस्ताव स्कूल
विज्ञापन
शहीद स्मारक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। कारगिल में शहीद जवानों के शहीदी स्मारक बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को शीघ्र प्रस्ताव देने के लिए निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के चलते इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्कूल प्रबंधनों को हल करने के लिए भी आदेश दिए हैं।
स्कूल प्रबंधकों को प्रस्ताव में शहीदी स्मारक बनाने और विद्यालय का नाम बदलने के लिए कारगिल में शहीद जवान से संबंधित कई प्रकार की जानकारी देनी होगी। इसमें युद्ध के दौरान शहीद जवान का रैंक, नाम, गांव और पंचायत का नाम, रक्षा मंत्री से प्राप्त प्रमाण-पत्र और अन्य सरकारी जानकारी प्रस्ताव में देनी होगी। इसके साथ ग्राम पंचायत से एनओसी भी प्रस्ताव के साथ स्कूल प्रबंधकों को शिक्षा विभाग को सौंपी होगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने शहीद जवान की जन्मतिथि, पारिवारिक पृष्ठभूमि, शैक्षणिक योग्यता, जवान के बलिदान, शहादत के दिन सहित अन्य प्रमाण पत्र भी देने होंगे। उधर उच्चतर अधीक्षक ग्रेड-1 अवतार सिंह ने स्कूल प्रबंधकों से अनुरोध किया है कि जिन स्कूलों ने अपने विद्यालय में शहीदी स्मारक और स्कूल का नाम बदलकर शहीद जवान के नाम पर रखना चाहते हैं वह शिक्षा विभाग की ओर से मांगें दस्तावेजों को पांच दिनों में कार्यालय में जमा करवाएं। इससे समयानुसान शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के प्रस्तावों को सरकार को सौंपे जा सकेंगे।
विज्ञापन