फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी में दो नवरात्रों में चढ़ा 14 लाख का चढ़ावा

चिंतपूर्णी में दो नवरात्रों में चढ़ा 14 लाख का चढ़ावा

Fri, 12 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में दो नवरात्रों में चढ़ा 14 लाख का चढ़ावा
भरवाईं (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में चल रहे शारदीय नवरात्रों में रौनक जैसा माहौल बना हुआ है। यूपी, दिल्ली व पंजाब राज्य से श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। पूरा मेला क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग हुआ है।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था होने के कारण भक्तों को बड़े आराम से माता रानी के दर्शन करने को मिल रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट रात एक बजे के करीब खोल दिए जा रहे हैं। तीसरे नवरात्रे में भी श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ मां के दरबार में देखने को नहीं मिली। कई श्रद्धालु पैदल व दंडवत यात्रा कर माता रानी के दरबार में पहुंच रहे हैं। अभी तक दो नवरात्रों में भक्तों ने 14 लाख 83 हजार 494 रुपये का नकद चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया है। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पहले नवरात्रे में मंदिर न्यास को आठ लाख चालीस हजार एक सौ चौदह रुपये की नकदी चढ़ावे के रूप में अर्पित हुई है। वहीं दूसरे नवरात्रे में छह लाख 43 हजार 380 रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरे नवरात्रे में सोना 11 ग्राम, चांदी 641 ग्राम प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed