फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कांगड़ा के पहलवान सोनु ने जीती माली की कुश्ती

कांगड़ा के पहलवान सोनु ने जीती माली की कुश्ती

Sat, 22 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा के पहलवान सोनु ने जीती माली की कुश्ती
रामपुर में दो दिवसीय छिंज मेला संपन्न - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

ऊना। निकटवर्ती गांव रामपुर में नाग मलाह छिंज क्लब ने दो दिवसीय छिंज मेले का आयोजन किया। छिंज मेले में अलग-अलग राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया।

विज्ञापन


क्लब के प्रधान गुरवचन चंद ने बताया कि फाइनल मुकाबला जीरकपुर के पहलवान सुनील और कांगड़ा के पहलवान सोनू के बीच करवाया गया। दोनों पहलवानों में रोमांचकारी मुकाबला देखने को मिला। कांगड़ा के पहलवान सोनू ने जीरकपुर के सुनील को पटकनी देते हुए विजेता का खिताब जीतकर माली अपने नाम की। इस मौके पर बीडीसी सदस्य रवि जैलदार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता पहलवान सोनू को नगद राशि और गुर्ज देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


सुनील को उपविजेता के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर रामपुर पंचायत के प्रधान कुलदीप धीमान, उपप्रधान राजेश कुमार जेशु, सचिव बृज लाल शर्मा, पंच परमजीत काला, अशोक कुमार, सगली राम, सुरेंद्र पाल, रवि कुमार, राकेश गिक्का, राम किशन सहित अन्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed