{"_id":"5a9a96694f1c1b387b8b96bb","slug":"61520080489-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 पेटी अवैध शराब की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 पेटी अवैध शराब की बरामद
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)।
पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत जक्खेवाल रोड पर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो कार से 50 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कार चालक मौका से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर पुलिस ने टीम प्रभारी प्रदीप ठाकुर और हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार के नेतृत्व में नाका लगाया। जब एक स्कॉर्पियो कार को जक्खेवाल मार्ग पर जांच के लिए रोका तो कार चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया।
पुलिस ने उसे दबोचने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे लेकिन पुलिस को शराब की खेप हाथ लगी है। कार में पुलिस ने 50 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन