{"_id":"5a857f494f1c1bd04b8b5b27","slug":"61518698313-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला पुलिस का शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण पर चला पुलिस का शिकंजा
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोल(ऊना)।
उप तहसील जोल के अंतर्गत बडूही ग्राम पंचायत में दुकानदारों की ओर से किए गए नाजायज कब्जे पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया। वीरवार को पुलिस ने बड़ूूही चौक पर दुकानों के बाहर किए अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया। मुख्य यातायात प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए अभियान में स्थानीय व्यापार मंडल और दुकानदारों ने पूरा सहयोग दिया।
मुख्य यातायात प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि जल्द ही उच्च राष्ट्रीय सड़क निर्माण विभाग से बस स्टैंड की जगह निर्धारित करवाई जाएगी। उसके बाद पीली पट्टी लगाकर बस स्टाफ की जगह चिन्हित कर दी जाएगी। इसके बाद बच्चे हैं, चिन्हित स्थान पर ही खड़ी होगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि अगर इसके बाद भी कोई स्थानीय दुकानदार अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य यातायात अधिकारी निर्मल सिंह ने व्यापार मंडल एवं स्थानीय दुकानदारों की ओर से दिए गए सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसमें स्थानीय दुकानदार अपना पूरा सहयोग देंगे। इस मौके पर स्थानीय दुकानदार वीरेंद्र शर्मा, ओंकार ठाकुर, यशपाल, योगराज, मनीष, महेश खन्ना, प्रवीण कुमार, नीरज चोपड़ा, नरेंद्र कुमार, कपिल ठाकुर, दीप मेहता, विपिन शर्मा, तिलक राज साहनी, सुभाष कुमार, अजय मेहता उपस्थित रहे।
विज्ञापन