{"_id":"5a33bb0f4f1c1bd0408bce24","slug":"61513339663-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता 22 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता 22 से
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से 22 दिसंबर को ऊना के इंदिरा स्टेडियम में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने एमपी भराड़िया ने बताया कि प्रतियोगिताओं में मूल रूप से जिला ऊना से संबंध रखने वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
उन्होंने उपनिदेशक उच्च शिक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा से आग्रह किया है कि जिला के समस्त शिक्षण संस्थाओं के मुखियों निर्देश दें कि अपने-अपने स्कूल से आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में 3000 मीटर की दौड़ जिसमें प्रथम जनवरी 2003 के बाद पैदा 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी और 5000 मीटर की दौड़ में एक जनवरी 1999 के बाद पैदा हुए 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति लाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: छह हजार, पां हजार और चार हजार के नकद पुरस्कार की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 26 दिसंबर को जिला कुल्लू में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में ऊना की ओर से नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान होने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 15 हजार, 10 हजार और आठ हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि से प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन