फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बीएसएनएल कर्मियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल

बीएसएनएल कर्मियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल

Wed, 13 Dec 2017 09:35 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल कर्मियों ने मांगों को लेकर की हड़ताल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
बीएसएनएल से संबंधित यूनियन ने बुधवार को भारत सरकार की गलत नीतियों के विरोध और अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन ऊना कार्यालय में यूनियन ने धरना-प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस धरने की अध्यक्षता बीएसएनएल कर्मी एसोसिएशन के सचिव इंजीनियर राम सिंह ने की। हड़ताल के दौरान सभी यूनियनों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय का कामकाज बंद रखा।

एसोसिएशन के सचिव ई. राम सिंह ने बताया कि यह हड़ताल भारत सरकार की गलत नीतियों और मांगों को लेकर की गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग तीसरे वेतन वित्तायोग को 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ लागू करने, बीएसएनएल की सहायक टावर कंपनी के गठन को रोकने और द्वितीय वेतन आयोग के शेष मुद्दों को लागू करना है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर तुरंत कोई कदम नहीं उठाया तो भविष्य में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस हड़ताल में बीएसएनएल यूनियन शाखा प्रधान कामरेड रविंद्र कालिया, आल इंडिया भारत संचार निगम लिमिटेड एग्जिक्यूटिव एसोसिएशन के सर्कल ऑर्गेनाइजिंग सचिव ई. ऋषि कपिल, आल इंडिया ग्रेजुएट इंजीनियर एंड टेलीकॉम ऑफिसर्स एसोसिएशन ऊना के ई. नरेश शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed