फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   छतैहड़ में तेंदुए की दहाड़ से दहशत

छतैहड़ में तेंदुए की दहाड़ से दहशत

Sat, 09 Dec 2017 05:58 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
छतैहड़ में तेंदुए की दहाड़ से दहशत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
सब तहसील जोल के तहत छतैहड़ गांव में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि लोगों का रात के समय घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों में सुखदेव चंद, पवन कुमार, तरसेम सिंह, जगन्नाथ, देसराज, सुभाष चंद, राज कुमार, राकेश कुमार, संजय कुमार, प्रकाश चंद, सीता राम, मदन लाल, मनोहर लाल, रचना देवी, नीलम कुमारी, लज्जया देवी ने बताया कि पिछले एक महीने से ग्रामीण तेंदुए के खौफ में जीने को मजबूर हैं।

तेंदुआ पिछले लगभग एक माह से दिन रात इसी गांव के इर्द गिर्द घूम रहा है। इस वजह से ग्रामीण तेंदुए की दहशत में जीने को मजबूर हैं। जंगल के बीचोंबीच बसे गांव के ग्रामीणों पर तेंदुए का खौफ इस तरह से बन गया है कि ग्रामीण अपने पालतू पशुओं के लिए चारा भी अपने खेतों से नहीं ला पा रहे हैं। इस वजह से दिन में खेतों की तरफ जाना और शाम ढलते ही ग्रामीणों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


हाल ही में साथ लगते गांव भलौण में एक पालतू पशु को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र की सुध ली जाए और तेंदुए को पकड़ने के इंतजाम किए जाएं ताकि गांव में कोई अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed