{"_id":"5a27d9dc4f1c1b69678c0499","slug":"61512561116-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना ने जीता विजेता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना ने जीता विजेता का खिताब
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत सलोह स्कूल में चल रही अंतर महाविद्यालय महिला वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में ऊना महाविद्यालय ने विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि उपविजेता हमीरपुर की टीम रही। फाइनल मुकाबला ऊना और हमीरपुर के बीच हुआ जिसमें ऊना ने 39 व हमीरपुर ने 16 का स्कोर बनाया। तीसरे स्थान पर घुमारवीं कॉलेज की टीम ने हासिल किया।
मंच का संचालन डॉ. एसके बंसल ने किया। मुख्यातिथि डॉ. अमरजीत शर्मा ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेलें हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें किसी न किसी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा वर्ग आउटडोर गेम्स के बजाय इंडोर गेम्स में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट में अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
ऊना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने सलोह स्कूल में खेलों के आयोजन के लिए स्थानीय प्रबंधन का आभार जताया। मीडिया प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी इंटर युनिवर्सिटी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनकी चयनित लिस्ट भी जल्द जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, रमन शर्मा, राजिंद्र शर्मा, त्रिलोक चंद, नंदलाल, प्रो. पीएस ठाकुर, डॉ. एसके बंसल, प्रो. पुनीत प्रेम, डॉ. संजय वर्मा, जय प्रकाश, प्रो. अश्वनी पटेल, प्रो. प्रदीप, प्रो. स्वर्ण, प्रो.बिन्नी ओहरी, प्रो. मीता, प्रो. शशि कंवर, प्रो. रेनू कौल, प्रो. दर्शन मनकोटिया उपस्थित रहे।