{"_id":"5a268fe84f1c1b97678bfcbd","slug":"61512476648-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामरेड जगत राम इंटक के महासचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामरेड जगत राम इंटक के महासचिव बने
Updated Tue, 05 Dec 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश इंटक के राज्य अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने ऊना के वरिष्ठ इंटक नेता कामरेड जगत राम शर्मा को इंटक की राज्य कार्यकारिणी में अहम स्थान दिया है। जगत राम अब प्रदेश इंटक का महासचिव, मुख्य प्रवक्ता, महिला इंटक कार्यकारिणी के कानूनी सलाहकार और ऊना इंटक जिला के अध्यक्ष भी होंगे। इसके अतिरिक्त कामरेड जगत राम केंद्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। वर्तमान में हिमाचल सरकार के तीन बोर्डों के गैर सरकारी सदस्य हैं।
विज्ञापन
उनमें लघु बचत सलाहकार बोर्ड, हिमाचल भवन एवं अन्य कामगार कल्याणकार बोर्ड तथा हिमाचल प्रदेश कांट्रेक्ट लेबर सलाहकार बोर्ड में रखा गया है। कामरेड जगत राम 1962 से ही ट्रेड यूनियन के संघर्षों से जुड़े आ रहे हैं। इन्ही कारणों से उनको कई बार जेल जाना पड़ा। इसके अतिरिक्त इंदर सिंह बाबा को प्रदेश इंटक का संयुक्त सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन