{"_id":"59a991b74f1c1bf1278b4c41","slug":"61504285111-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट उपतहसील का वरिधिवत शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट उपतहसील का वरिधिवत शुभारंभ
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट में उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ विधायक राकेश कालिया ने किया। एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को उपतहसील कार्यालय खुलने से लाभ पहुंचेगा। प्रदेश सोशल मीडिया के समन्वयक देवी लाल शांडिल ने अपने समर्थकों को लेकर विधायक राकेश कालिया का बैंड बाजों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक राकेश कालिया ने उपतहसील को भवन उपलब्ध करवाने वाले युवा समाजसेवी संदीप जसवाल की हौसला अफजाही की। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि अब गगरेट के ग्रामीणों को प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रियां और जरूरी कागजात बनवाने के लिए अंब और घनारी नहीं जाना पड़ेगा। इससे ग्रामीणों के समय और धन की बर्बादी नहीं होगी। इस उपतहसील से लगभग 30 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गगरेट वासियों की हर मांग को पूरा किया है। कांग्रेस ने ही प्रदेश का विकास करवाया है लेकिन भाजपा को यह विकास रास नहीं आ रहा है। विकास को लेकर बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं जबकि कांग्रेस नेताओं की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ षड्यंत्र रचे जा रहे हैं, लेकिन विस चुनावों में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि गगरेट विस क्षेत्र की एक अलग पहचान होगी। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन आशा कौशल, पार्षद नरेंद्र राणा, पार्षद कर्मचंद, राजनीतिक सलाहकार कुलदीप कुमार, गगरेट के प्रधान राजकुमार, कलोह के उपप्रधान मधु सूदन, पूर्व प्रधान वीना ठाकुर, कर्मचंद चौधरी, गोल्डी जसवाल, सुरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान रोहित शैली, राजकुमार, पूर्ण सिंह, तरसेम फौजी, हरि कृष्ण अग्रवाल, धरमपाल, संदीप जसवाल, संजय शर्मा, सुनील कुमार, अजय वशिष्ट, तहसीलदार घनारी रामेश्वर, गगरेट उपतहसील के तहसीलदार बलदेव सरोहा, गगरेट पटवार सर्कल के प्रधान अनिल कुमार, चैन सिंह, बलदेव सिंह, अश्विनी कुमार, नरेश कुमार, अरुण ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन