{"_id":"59986b484f1c1bdc798b4987","slug":"61503161160-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड के तेज बहाव में बहा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड के तेज बहाव में बहा युवक, मौत
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली/पंजावर(ऊना)। क्षेत्र के पंडोगा स्थित मटर फैक्टरी के पास खड्ड में आए बरसाती पानी के तेज बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश कुमार (28) निवासी गांव खड्ड के रूप में हुई है। युवक रात को अपने बाइक पर ड्यूटी से घर लौट रहा था। गणेश किसी निजी उद्योग में कार्यरत था। घटना से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पंडोगा के उपप्रधान गुलविंद्र गोल्डी ने बताया कि शनिवार सुबह उनके गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि गांव में स्थित मटर वाली फैक्ट्री के समीप वाली खड्ड के पास किसी का बाइक पड़ा है। व्यक्ति ने सूचना दी कि कोई खड्ड में आए बरसाती पानी का शिकार बन गया है। गोल्डी ने इसकी सूचना तत्काल पंडोगा पुलिस को दी और बाइक की जानकारी लेने के लिए उन्होंने कई लोगों को फोन किए। इस पर पता चला कि बाइक खड्ड गांव के युवक का है, जो रात को घर नहीं पहुंचा। इसके बाद खड्ड गांव के कई युवक पंडोगा पुलिस की टीम के साथ उस युवक को ढूंढने के लिए खड्ड में से होते हुए स्वां नदी तक निकल पड़े। करीब 4 किलोमीटर दूर जाकर गणेश कुमार अचेतावस्था में मिला, जिसे तुरंत ईसपुर अस्पताल लाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी अजय राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन