{"_id":"5953de564f1c1b9b798b48c5","slug":"61498668630-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे मेघ, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे मेघ, किसानों के चेहरे खिले
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले में सुबह के समय जमकर मेघ बरसे। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को भारी राहत मिली है। वहीं, कृषि कारोबार के लिए भी बारिश वरदान साबित हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बुधवार सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश का दौर दोपहर तक जारी रहा। जबकि, दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही। आसमान में पूरा दिन घने बादल छाए रहे, जिससे मौसम पूरी तरह ठंडा रहा। पिछले पांच दिन से जिलेभर में भीषण गर्मी के चलते जनजीवन पर काफी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। हालांकि, मंगलवार को भी पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी थी। इसी बीच बुधवार को जमकर बरसे मेघों ने मौसम को पूरी तरह ठंडा कर दिया। वीरवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का क्रम जारी रहने की संभावनाएं जताई हैं। कई किसानों ने मक्की समेत अन्य खरीफ फसलों की बिजाई कर दी थी लेकिन इसके बाद कई दिन तक बारिश न होने से इन फसलों पर खतरे के बादल मंडराने लगे थे। वहीं, भीषण गर्मी ने फसलों को बर्बादी के रास्ते पर बढ़ा दिया था। किसानों राज कुमार, होशियार सिंह, प्रीतम चंद, गुरदास राम आदि का कहना है कि बुधवार को हुई बारिश खरीफ फसलों के लिए संजीवनी बन कर बरसी है। उन्होंने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए बेहद जरूरी थी। सही समय पर बारिश होने से किसान बड़े नुकसान से बच गए हैं। वहीं मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावनाएं हैं।
विज्ञापन