फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गायब हुई युवती तो चला पता, 5 साल पहले कर ली थी शादी

गायब हुई युवती तो चला पता, 5 साल पहले कर ली थी शादी

Sat, 24 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
गायब हुई युवती तो चला पता, 5 साल पहले कर ली थी शादी
अंब (ऊना)। अपनी पसंद के लड़के से शादी करने के बाद पच्चीस साल की युवती माता-पिता के साथ रही। उसने इस प्रेम विवाह की अपने माता-पिता को भनक तक नहीं लगने दी। गत वीरवार को जब वह अचानक घर से गायब हो गई तो घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। जल्द उन्हें युवती का पता चल गया लेकिन यह जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई कि उनकी बेटी ने पांच साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया है। अब वह उसके साथ ही है। परिजनों ने विवाह की तस्दीक के लिए पुलिस की मदद ली तो युवती विवाह संबंधी कागजात लेकर उपस्थित हो गई। उसने खुद को बालिग बताते हुए अपने पति के साथ रहने की बात कही। इस पर परिजन मनमसोस कर रह गए, लेकिन सारे प्रकरण में हैरान करने वाली बात यह रही कि युवती ने पांच साल बीत जाने तक इस बारे परिवार के लोगों से सब कुछ छुपाकर रखा। युवती ने जमा दो कक्षा की पढ़ाई के बाद से अपनी बीएससी की पढ़ाई को भी जारी रखा था, लेकिन वह पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई थी। समय अनुकूल लगते ही उसने घर के लोगों को बताए बिना अपने पति के घर का रास्ता पकड़ लिया। उधर, इस संबंध में अंब के सब इंस्पेक्टर सुभाष पटियाल ने बताया कि पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed