फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   61 percent students reached school on Thursday

वीरवार को 61 प्रतिशत छात्र पहुंचे स्कूल

Thu, 30 Sep 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
61 percent students reached school on Thursday
ऊना। जिले में वीरवार को कोविड नियमों के तहत नौवीं और जमा एक की कक्षाएं आयोजित की गई। इस दौरान वीरवार को पहले दिन जिले में 61 प्रतिशत विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके साथ आधे से ज्यादा विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों को कोविड नियमों के तहत ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हैंड सैनिटाइजिंग का सख्ती से पालन किया गया। जिले में नौंवी और जमा एक की कक्षाएं लगने के पहले दिन 7545 विद्यार्थियों ने ही कक्षा लगवाई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में 5268 छात्र हैं। इसके अलावा जमा एक कक्षा में 7759 विद्यार्थी हैं। वीरवार को स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों की संख्या 7545 रही।
विज्ञापन

इस दौरान नौवीं कक्षा के 3392 विद्यार्थी और जमा एक कक्षा में 4153 विद्यार्थी हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार सप्ताह के पहले तीन दिन दसवीं और जमा दो की कक्षाएं लगेंगी। इसके अलावा वीरवार से शनिवार तक नौवीं और जमा एक की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ शिक्षक अन्य विद्यार्थियों को भी स्कूल में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था और कोरोना से बचाव की तैयारियों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा निदेशक जनकराज ने बताया कि जिला के सभी स्कूलों में एसओपी के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इसके अलावा नियमित रूप से कक्षाएं आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed