{"_id":"66a95a3f1433395d08095956","slug":"602-mm-rain-in-one-and-a-quarter-hour-systems-exposed-una-news-c-93-1-una1002-129418-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सवा घंटा में 60.2 एमएम बारिश, व्यवस्थाओं की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सवा घंटा में 60.2 एमएम बारिश, व्यवस्थाओं की खुली पोल
Wed, 31 Jul 2024 02:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर में मंगलवार सुबह करीब सवा घंटा जोरदार बारिश हुई। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। इस बारिश बरसात को लेकर नगर परिषद और जिला प्रशासन दानों की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को ऊना में 60.2 एमएम बारिश हुई है। यह अभी तक की बरसात में सबसे अधिक बारिश है। इस दौरान सड़कों पर तेज बहाव में बहता बारिश का पानी विभिन्न विभागों के कार्यालयों, दुकानों, पार्क और अन्य कार्यस्थलों में घुस गया। लघु सचिवालय के नए भवन के साथ सटे अर्जीनवीस, स्टांप विक्रेता और टाइपराइटरों के कार्यस्थल पर पानी इस प्रकार बहने लगा कि मानो किसी खड्ड या नाले ने दिशा बदल ली हो।
हालांकि, बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन शहर के विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव और पानी के तेज बहाव ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। विशेषकर पुराने एसपी ऑफिस जहां इस समय थाना सिटी का कार्यालय है, वहां तीन फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन
वहीं, अर्जीनवीस, स्टांप विक्रेता और टाइपराइटरों के कार्यस्थल से शहरभर का बरसाती पानी गुजरता हुआ नजर आया। पानी के तेज बहाव में कई लोग तो बेंच और कुर्सियों पर पांव उठाकर बैठ गए, तो वहीं कई लोगों ने पानी के बीच से गुजरकर अपना जरूरी काम निपटाना बेहतर समझा। ध्यान रहे कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब अर्जीनवीस, स्टांप विक्रेता कार्यस्थल पर ऐसी स्थिति हुई। कुछ दिन पहले भी बारिश के बाद ऐसा ही नजारा देखने को मिला था, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। न प्रशासन और न नगर परिषद का।
-- -
मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी बारिश की प्रबल आशंका है।