फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   6 lakh jewelaary and cash stolen at Una

ऊना में छह लाख के नकदी-गहनों पर हाथ साफ

Sun, 08 Nov 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, थानाकलां
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, थानाकलां Updated Sun, 08 Nov 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
6 lakh jewelaary and cash stolen at Una

थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र की मंदली पंचायत के दो गांवों नुगराडी और दैण में शातिर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दे दिया। देर रात हुई वारदात में चोर तीन घरों से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये के सोने व चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए। साथ ही, हजारों रुपये की नकदी भी चोर उड़ा ले गए। चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात चोरों ने नुगराड़ी गांव के ओंकार चंद के घर के ताले तोड़कर तीन तोले सोना और कुछ चांदी के जेवर चुराए। सुरजीत सिंह के घर से पांच तोले सोना और 5300 रुपये व चांदी के जेवर चुरा कर फरार हो गए। वहीं, दैण गांव के सुनीता पत्नी स्वर्ण सिंह के घर से 24 हजार की नकदी और 10 तोले सोना व कुछ चांदी के जेवर चुरा लिए। पंचायत प्रधान महेंद्र पाल ने बताया कि तीन घरों और दो संदूकों के ताले तोडे़ गए हैं।
विज्ञापन


ताले टूटने की आवाज सुनकर गांव के लोग जागे और लोगों के शोर मचाने पर चोर भागने में कामयाब हो गए। गांव वासियों के अनुसार, चोरी की वारदात को एक बजे के करीब अंजाम दिया गया। एक घर के संदूक को चोरों ने गांव से 200 मीटर की दूरी पर जाकर तोड़कर नकदी निकाली। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीन बजे घटना स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की सिलसिलेवार वारदातों से ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई है। एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed