{"_id":"5c7fffdebdec221456010bd6","slug":"51551892446-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होंगे 611 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होंगे 611 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर वीरवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऊना, हरोली तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 611 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह साढ़े नौ बजे हरोली विस क्षेत्र के दुलैहड़ पहुंचेंगे। वे वहां 1.08 करोड़ के दुलैहड़ उप-तहसील भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रात: 9:45 बजे अमराली में अमराली से बीटन, सिंगा व पंजाब बॉर्डर तक 6.78 करोड़ की लागत से अपग्रेड होने वाली सड़क की आधारशिला रखने के बाद 10:10 बजे बाथड़ी में बाथड़ी खड्ड पर 1.53 करोड़ से निर्मित पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रात: 10:25 बजे ललड़ी में 3.62 करोड़ से अपग्रेड होने वाली ललड़ी-ढिलवां वाया कुंगड़त सड़क की आधारशिला जबकि प्रात: 10:40 बजे समनाल में 9.98 करोड़ से समनाल-लालूवाल वाया बालीवाल-पूबोवाल सड़क के सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
जय राम ठाकुर प्रात: 10:50 बजे बढेड़ा में हिम कैप्स संस्थान के हॉस्टल का भूमि पूजन तथा सोलर सिस्टम का उद्घाटन करने के बाद प्रात: 11:05 बजे सलोह में 2.76 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33 केवी विद्युत उप-केंद्र की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे ऊना में 13 करोड़ से ऊना-संतोषगढ़ सड़क के सुधारीकरण कार्य की आधारशिला रखने के बाद प्रात: साढ़े 11 बजे मलाहत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ 500 करोड़ से बनने वाले पीजीआई चंडीगढ़ के सेटेलाईट केंद्र की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
कुटलैहड़ विस में होंगे करोड़ों के कार्य
मुख्यमंत्री शाम 2:45 बजे कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थानाखास से लगभग 75 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इनमें 1.70 करोड़ की लागत से थानाखास में गोकएल ग्राम की आधारशिला, 16.03 करोड़ से ऊना-धमांदरी सड़क का सुधारीकरण, 10.83 करोड़ से ऊना-बरेड़ा सड़क का सुधारीकरण, 9.51 करोड़ से ककराणा-हरोट सड़क का सुधारीकरण, 6.16 करोड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां के भवन की आधारशिला, 37 लाख से चड़ोली उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला, 5.48 करोड़ से हटली-खड़ोल सड़क का सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास, 2.41 करोड़ से ऊना अघर मंडी से रीठ सतरूखा सड़क का सुधारीकरण, 2 करोड़ से बंगाणा मिनी सचिवालय भवन की आधारशिला, भलोला और भलोह खड्ड पर 2.81 से बनने वाला पुल, 1.06 करोड़ से बसाल पीएचसी भवन की आधारशिला, 40 लाख से उप-स्वास्थ्य केंद्र त्युडी के भवन की आधारशिला तथा 1.48 करोड़ से ऊना-घंडावल-चलोला सड़क के अपग्रेडेशन कार्य का शिलान्यास शामिल है। लुणखरी खड्ड में लगभग 6 करोड़ से निर्मित दो पुलों का लोकार्पण व सिविल अस्पताल बंगाणा का उद्घाटन भी करेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री नारी के लिए 2.61 करोड़ से ट्यूबवेल का सुधारीकरण, बडसाला, भलोला तथा घंडावल के लिए 1.46 करोड़ से उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला, 1.08 करोड़ से बदोली-त्यूडी के चरण दो की पेयजल योजना के सुधारीकरण का शिलान्यास, बदोली गांव के लिए 75 लाख से उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला तथा 5.38 करोड़ से डीहर, चडौली, चंबोआ तथा धनेत पंचायतों के वर्षा जल संग्रहण के निर्माण कार्य की आधारशिला थानाखास से रखेंगे। इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।