{"_id":"5c7c0562bdec2211b7060e5b","slug":"51551631714-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहतपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय मुख्य बाजार में दुकानों के आगे दोनों ओर सड़क को चौड़ा करने का कार्य प्रगति पर है। पीला पंजे से दुकानों के छज्जों तथा अतिक्रमण को हटाने का काम जारी है। एनएच के अधिकारियों के दिशा निर्देशों तथा यातायात पुलिस कारोबारियों के सहयोग से इस कार्य को अंजाम दे रही है।
एनएच विभाग ने दुकानों के आगे लाइन लगाई है। इसी आधार पर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। मैहतपुर से औद्योगिक क्षेत्र चौक पर दुकानों के आगे दोनों ओर अतिक्रमण को हटाकर पार्किंग बनाने की योजना है। इससे ग्राहकों के साथ कारोबारियों को भी पार्किंग की सुविधा मिलेगी। एनएच विभाग ने साफ कर दिया है कि मुख्य बाजार के दोनों ओर चार मीटर तक के अतिक्रमण को फिलहाल हटाया जा रहा है। दुकानों के आगे लंबे अरसे से अतिक्रमण के चलते उपभोक्ताओं को मजबूरन गाड़ियां मुख्य सड़क के किनारे पर ही पार्क करनी पड़ रही हैं। इससे न केवल राहगीरों को दिक्कत पेश आ रही है, बल्कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।
इस बारे में यातायात प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि सड़क की येलो लाइन पर किसी भी वाहन को पार्क करने की इजाजत नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसका चालान किया जा रहा है।