फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आईओसीएल डिपो के बाहर जोरदार प्रदर्शन

आईओसीएल डिपो के बाहर जोरदार प्रदर्शन

Mon, 22 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आईओसीएल डिपो के बाहर जोरदार प्रदर्शन
कामगारों ने कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के पेखूबेला स्थित आईओसीएल डिपो कंपनी की ओर से निकाले 40 मजूदरों को कंपनी में वापस लेने और अन्य मांगों को लेकर कर्मियों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। सदर के विधायक ने भी कर्मियों का समर्थन करते हुए आवाज बुलंद कर दी है।
रायजादा सोमवार को पेखूबेला स्थित कंपनी परिसर पहुंचे। विधायक सतपाल सिंह रायजादा व कामगारों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रायजादा ने कंपनी प्रबंधन को चेताया कि 28 अक्तूबर तक यदि निकाले गए कामगारों को वापस काम पर न लिया तो अंादोलन उग्र होगा। इसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के उद्योगों में 70:30 के अनुपात में हिमाचलियों को तैनात किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कंपनियों में श्रम कानून लागू करवाने में पूरी तरह से विफल है। श्रम कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदेश सरकार को भी मजदूरों की मांग को देखते हुए उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम उद्योगों में काम करने वालों में 70 प्रतिशत हिमाचली होने चाहिए, लेकिन यहां पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र के प्रभावित गांवों के विकास के लिए सीएसआर प्लान के प्रावधानों के अनुसार फंड का भी प्रावधान किया जाना चाहिए। इससे क्षेत्र में पक्के रास्तों का निर्माण, सामुदायिक भवन, महिला मंडल, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भवन, खेल के मैदान, लाईटस सहित अन्य कार्य होने चाहिए, लेकिन अभी तक इनमें से कोई भी कार्य नहीं हुआ है। इसके अलावा आईओसीएस डंप पेखूबेला में प्रदेश के लोगों के ट्रक, टैंकर व जेसीबी को काम पर लगाना चाहिए, जिससे उनको घर के समीप ही काम मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटू के जिला प्रधान गुरनाम सिंह ने कहा कि कंपनी सरेआम श्रम नियमों की उलंघना कर रही है। यदि कंपनी समय रहते अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो उग्र अंादोलन किया जाएगा। सचिव विजय शर्मा ने कहा कि कंपनी ने बदले की भावना से काम करते हुए 40 मजदूरों को बिना नोटिस दिए बाहर निकाल दिया। इस अवसर पर नंगड़ा के प्रधान रणविजय, नरेंद्र कुमार, बिंद्र कुमार, हरदेव सिंह, प्रीतम चंद, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, संदीप कुमार, महिंद्र सिंह, संजय कुमार, अरुण कुमार, छिंदा कुमार, नरेश कुमार, सोमा देवी, कांता देवी, भोला देवी, ऊषा देवी, गगनदीप कौर, निर्मला देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।


मुस्तैद रहा पुलिस बल
विधायक सतपाल रायजादा के प्रदर्शन को समर्थन की सूचना मिलते ही सुबह पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद हो गया। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस का दल बल मौके पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए एकत्रित हुआ। इस मौके डीएसपी अशोक वर्मा, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी व एसएचओ सर्वजीत सहित अन्य पुलिस कर्मचारी रहे। पुलिस के आलाधिकारियों के नेतृत्व में ही विधायक व कामगारों ने कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed