फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   खराब परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक तलब

खराब परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक तलब

Sat, 13 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खराब परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक तलब
Teacher

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। मार्च में हुई बोर्ड की परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को शिक्षा निदेशालय ने तलब किया है। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने शून्य से 25 प्रतिशत और 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों की अलग-अलग रिपोर्ट तैयार कर उन्हें बुलाया है।

सूत्रों के अनुसार बोर्ड के परीक्षा परिणामों में खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ को भी रोक दिया जाएगा। ऐसे शिक्षकों से पूछताछ के लिए निदेशालय टीम भी गठित करेगा। इसमें शिक्षा उपनिदेशक सहित निदेशालय के अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान निदेशालय की टीम द्वारा ब्लैक लिस्ट में मौजूद शिक्षकों से खराब परिणाम देने के कारणों के बारे में पूछताछ की जाएगी। इससे टीम सदस्यों द्वारा शिक्षकों की उन समस्याओं और कमजोरियों को दूर करने के बारे में कदम उठाएं जा सकेंगे।
विज्ञापन


सख्ती से की जाएगी पूछताछ : धीमान
उच्च शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने कहा कि जिले के कुछ शिक्षकों का बोर्ड की वार्षिक परीक्षा परिणामों में प्रदर्शन खराब पाया गया है। इसके चलते उन्हें जल्द ही बैठक के दौरान पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed