फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पिपलू मेला सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक: कंवर

पिपलू मेला सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक: कंवर

Fri, 22 Jun 2018 06:16 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
पिपलू मेला सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक: कंवर
झंडा रस्म के साथ ऐतिहासिक पिपलू मेला शुरू
विज्ञापन

पंचायती मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया शुभारंभ, तीन दिन तक चलेगा मेला
भगवान नरसिंह के दर्शनों को पहुंचते हैं श्रद्धालु, मेला संस्कृति का प्रतीक : कंवर
अमर उजाला ब्यूरो
बंगाणा(ऊना)। ऐतिहासिक तीन दिवसीय पिपलू मेले का शुक्रवार को पारंपरिक पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ शुभारंभ हो गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों, वॉलीबाल व कबडडी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। वीरेंद्र कंवर ने पिपलू मेले को लेकर प्रकाशित एक स्मारिका का भी विमोचन किया। इससे पहले पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और बैंड-बाजे के साथ मेला कमेटी ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश व जिला वासियों को जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेला कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना जिलों के धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मेले में तीन से चार विधानसभा क्षेत्रों के लोग पूरी आस्था के साथ भगवान नरसिंह के चरणों में शीश नवाने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान मेले को एक नया स्वरूप देने का प्रयास किया और इसे जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिया गया। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शुरूआत की गई है। वॉलीबाल प्रतियोगिता के साथ इस बार कबड्डी प्रतियोगिता को भी शामिल किया गया है। इस बार पशु मंडी एवं पशु प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से किसानों को भारतीय नस्ल की गायों को दिखाया गया। उन्होंने कहा कि जहां पर्यटन की दृष्टि से पिपलू के अलावा सोलह सिंगीधार के किलों, गोबिंदसागर झील सहित अनेक ऐसे स्थान मौजूद हैं जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
करनैल राणा के गीतों पर झूमे श्रोता
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश के जाने माने लोक गायक करनैल राणा ने अपने गीतों से उपस्थित श्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग कांगड़ा के नाट्य दल ने सरकारी योजनाओं का बखान कर लोगों का मनोरंजन किया। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार बंगाणा शमशेर सिंह, पशु पालन विभाग के निदेशक डॉ. सुदेश चौधरी, डीएफओ यशुदीप सिह, जिला पंचायत अधिकारी रमन शर्मा, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, बीडीओ सोनू गोयल, जिला परिषद सदस्य इंदू बाला, मंडल महामंत्री चरणजीत शर्मा, मास्टर तरसेम लाल, राजेंद्र मलांगड, पिपलू प्रधान विपिन कुमार, उपप्रधान गुलामदीन, विजय शर्मा, सुरेंद्र हटली, मदन राणा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed