{"_id":"5a5c90004f1c1b9f268b4873","slug":"51516015616-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना अस्पताल में बनवाएं स्मार्ट कार्ड: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना अस्पताल में बनवाएं स्मार्ट कार्ड: सीएमओ
Updated Mon, 15 Jan 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
प्रदेश सरकार की यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के तहत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत जिले का कोई भी परिवार महज एक दिन के लिए एक रुपये के हिसाब से 365 रुपये अदा कर एक साल के लिए पांच परिजनों वाले परिवार का हेल्थ कार्ड बनाया जा सकता है। इस योजना के तहत सामान्य बीमारी में अस्पताल में एडमिट होने पर 30 हजार रुपये, गंभीर बीमारी में पौने दो लाख रुपये और कैंसर की स्थिति में सवा दो लाख रुपये तक कैशलेस की सुविधा सरकार की ओर से दी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कोई भी परिवार जो मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत नहीं है तो वे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर-305 में पहुंच कर अपना और परिवार के पांच सदस्यों तक का नाम योजना में शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण को संबंधित परिवार का मुखिया अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड की कॉपी और सदस्यों के फोटो कार्ड साथ लाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन