{"_id":"5a4cd5874f1c1b346f8b4c12","slug":"51514984839-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगाड़े संग ढोल बाजे पर थिरके विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगाड़े संग ढोल बाजे पर थिरके विद्यार्थी
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ऊना में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में डीसी विकास लाबरू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनकी धर्मपत्नी शैलजा लाबरू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति जलाकर किया गया। प्रधानाचार्य अमनदीप ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी।
मुख्यातिथि डीसी विकास लाबरू ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार और मूल्य आधारित शिक्षा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में बच्चे उच्च अंक और पायदान तो प्राप्त कर रहे हैं लेकिन समाज के प्रति उनके सरोकारों को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को कामयाबी हासिल करने के बजाय कामयाब होने की सोच पर जोर दिया। इस समारोह में वार्षिक गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन
समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसमें नगाड़े संग ढोल बाजे, प्रेम रत्न धन पायो, काला चश्मा, उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी, मन के हारे हार, मन के जीते जीत पर प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इस अवसर पर डीएवी स्कूल सोसायटी के अध्यक्ष डीडी वशिष्ठ, अरुण रमेश सेठ, एचआर वशिष्ठ, देवराज सैनी, मनोहर लाल सांभर, प्रवीन पुरी, पूर्व प्रधानाचार्य डीएस मिन्हास, आरसी जीवन, बलराम चंदेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इन्हें किया गया सम्मानित
मुख्यातिथि ने नौवीं कक्षा से वंशिका, गोपाल कुमार, रीना कुमारी, सौरव चौहान, दसवीं कक्षा से गगनदीप कौर, त्र्यंबक कौशल, तरुणदीप, जमा एक कॉमर्स से अभिषेक कुमार, प्रज्ञा, आर्ट्स में तमन्ना, शुभंम ठाकुर, श्वेता, साइंस में मनप्रीत सिंह, आकांशा राणा, अंकिता और दीपिका, जमा दो में आर्ट्स में विवेक कुमार, आंचल, काजल, साइंस में गीतांजलि, विशाल कुमार, नैंसी धीमान, अरुण, कॉमर्स में प्रिया सैणी, संदीप कुमार, अजय कुमार को सम्मानित किया।