{"_id":"5953de5c4f1c1b7f568b46de","slug":"51498668636-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायपुर सहोड़ां के निकट बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक मकान के पास शीशम का एक पेड़ चलती विद्युत लाइन पर गिर गया। हादसे में परिवार के सदस्य तथा साथ लगते एक मवेशीखाने में बंधे कई मवेशी बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि पेड़ घर पर न गिरकर विपरीत दिशा की ओर गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अभी भी सफेदे के कई पेड़ गिरने की कगार पर हैं, जो कभी भी तेज हवा के साथ लगते घरों में गिरकर बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। घर के मालिक विजय धर्माणी ने बताया कि उन्होंने एक अरसा पूर्व स्थानीय पंचायत तथा डीएफओ ऊना को एक लिखित पत्र के जरिए इन पेड़ों को काटने की गुजारिश की थी, लेकिन किसी ने उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया। हालांकि, वन विभाग के हमीरपुर कार्यालय के पत्र में भी पेड़ कटान की अनुमति संबंधी एक पत्र उन्हें मिला है, बावजूद इसके वन विभाग के आला अफसरों ने इन पेड़ों को कटवाने को लेकर कोई संजीदगी नहीं दिखाई। बुधवार को करीब 9 बजे पेड़ विद्युत लाइन पर गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण रायपुर सहोड़ां में करीब पांच घंटे विद्युत सप्लाई गुल रही। विजय धर्माणी के मुताबिक वन विभाग हमीरपुर से 26/8/2013 आए पत्र संख्या 11103 जोकि डीएफओ ऊना को आया था, उसमें सरकारी जमीन के खसरा नंबर 2451 में लगे इन पेड़ों की बाबत दिशा निर्देश जारी किए गए थे, जो स्थानीय लोगों की जान माल का खतरा बना हुए हैं। विजय धर्माणी ने कहा कि वे एक अरसे से वन विभाग की कार्यवाई का इंतजार कर रहे हैं। शायद विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के आसपास गोबर के ढेरों की वजह से खोखली हो चुकी जमीन पर खड़े सफेदे के पेड़ एक-एक कर गिर रहे हैं, लेकिन विभाग इनको काट नहीं रहा है। उधर, डीएफओ आरके डोगरा ने कहा कि उन्हें इस बाबत सूचना मिली है, जल्द इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन