फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   50 water tanks to be built with Rs 14.50 crore

रामगढ़ धार पेयजल योजना पर खर्च हो रहे 14.50 करोड़ : वीरेंद्र कंवर

Thu, 23 Jun 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
50 water tanks to be built with Rs 14.50 crore
संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान बुढवार ग्राम पंचायत के क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते पंचाय? - फोटो : Una
ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत बुढवार के तहत खोली, गुलैहड़, डोह और बराल क्षेत्र में जनसमस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके निवारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कंवर ने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए 14.50 करोड़ रुपये रामगढ़धार पेयजल योजना पर खर्च किए जा रहे हैं। कहा कि इस योजना के तहत पहले 40 टैंक बनाए जाने थे, लेकिन अब 50 टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही पानी की पाइपलाइनें भी बदली जा रही हैं। इससे क्षेत्र के निवासियों को साफ पीने का पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

कंवर ने कहा कि बुढवार पंचायत में ही लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 50 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य मंजूर किए गए हैं।
इस मौके पर वीरेंद्र कंवर ने शिव टिल्ला में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए तीन लाख रुपये देने, गुलैहड़ में पानी का अलग टैंक बनाने तथा शमशान घाट तक संपर्क मार्ग बनाने की घोषणा की। उन्होंने आपदा प्रभावित खोली निवासी रमेश चंद को 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। वीरेंद्र कंवर ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बराल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम, केसीसी बैंक के डायरेक्टर कैप्टन प्रीतम डढवाल, बीडीओ यशपाल सिंह परमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed