{"_id":"6887c521fb7250f34b0255a4","slug":"50-banned-plastic-glasses-30-plates-and-15-lollipops-seized-una-news-c-93-1-una1002-160690-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 50 प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास, 30 पत्तल समेत 15 लॉलीपॉप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 50 प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास, 30 पत्तल समेत 15 लॉलीपॉप जब्त
Tue, 29 Jul 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में सोमवार को पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत 50 प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास, 30 पत्तल समेत 15 लॉलीपॉप जब्त किए गए। सोमवार देर शाम नगर पंचायत सचिव बलदेव ठाकुर की अगुआई में सैनिटेशन सुपरवाइजर साहिल एवं एसवीएम मुनीश कुमार ने दौलतपुर बाजार में दुकानदारों को पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर सचेत किया। उन्होंने दुकानदारों को पॉलिथीन के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया और कपड़े या जूट के बैग का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना था।
नगर पंचायत द्वारा पॉलिथीन के उपयोग को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस पहल के तहत, जागरूकता अभियान चलाए गए जिनमें लोगों को पॉलिथीन के नकारात्मक प्रभावों के बारे में शिक्षित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत सचिव ने दुकानों के आगे सामान न रखने को लेकर भी जागरूक किया व इससे होने वाली असुविधाओं के बारे में बताया।