{"_id":"686c1a00de0cf81c3003a4df","slug":"4960-lakh-rupees-defrauded-in-two-cases-in-the-name-of-sending-abroad-una-news-c-399-1-dsl1010-330060-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विदेश भेजने के नाम पर दो मामलों में 49.60 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विदेश भेजने के नाम पर दो मामलों में 49.60 लाख रुपये की ठगी
Tue, 08 Jul 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के दो मामले दर्ज हुए हैं। 49.60 लाख रुपये की ठगी शातिरों ने की है। पुलिस थाना हरोली के तहत पुबोवाल निवासी युवक ने चंडीगढ़ में कार्यरत तीन एजेंटों पर विदेश भेजने के नाम पर करीब 45 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि यह ठगी 40 से 45 युवाओं के साथ हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ में कार्यरत आरोपी विकास कंसल, जानवी उर्फ ज्योत्सना और तेजिंद्र उर्फ गुरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता अंकित जरियाल निवासी गांव घलोल, डाकखाना धनेटा हमीरपुर हाल निवासी गांव पुवोबाल तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में संजय नाम के व्यक्ति ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में स्थित यूरोपियन एजुकेशन कंसल्टेंट के बारे बताया। जहां पर उसे जानवी उर्फ ज्योतसना नाम की कर्मचारी मिली। जानवी ने उसे कहा कि आप भी बतौर एजेंट काम कर सकते हैं। अंकित ने पुलिस को बताया कि उसने अपने जानने वाले कई लोगों का संपर्क जानवी से करवाया। जानवी ने उसे कहा कि संपर्क में आए लोगों को विदेश भेज देंगे, आप सभी से पैसे ले लो। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपने जानने वाले सभी लोगों से पैसे ले लिए और आरोपी तेजिंद्र उर्फ गुरजीत को ऊना में पैसे दिए। उसने आरोपी तेजिंद्र उर्फ गुरजीत को कुछ पैसे पुबोवाल में भी नकद दिए जिसकी उसके पास वीडियो भी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 30 से 40 लड़कों को विदेश भेजने के नाम पर उससे करीब 45 लाख रुपये लिए लेकिन किसी भी लड़के को विदेश नहीं भेजा और न ही उनके पैसे वापस दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द उनसे पूछताछ की जाएगी।
वहीं दूसरे मामले में अंब थाना में सोमवार को दो लोगों पर विदेश भेजने के नाम पर 4.60 लाख की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाना अंब से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय चौधरी पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव टकारला ने शिकायत में बताया कि उसने जमा दो कक्षा तक पढ़ाई की और उसके बाद आईटीआई की। बेरोजगार और घर के हालात ठीक न होने बारे उसने विदेश जाने के लिए एक एजेंट से बात की। आरोपी एजेंट ने अपने मालिक के साथ मिलकर उसे रूस भेजने का झांसा दिया। आरोपियों ने कहा कि उसे रूस में कंपनी के लोग एयरपोर्ट से ले जाएंगे और वहां पहुंचने पर दो-तीन दिन में ही काम दिलवाया जाएगा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने अपना पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज एजेंट को दे दिए। कुछ दिनों के बाद एजेंट ने पासपोर्ट के आधार पर रूस का वीजा लगाकर फ्लाइट करवा दी। रूस में उन्होंने उसे चार-पांच दिन तक एक होटल में फ्री रखा। जब वह इस एजेंट से काम को लेकर बात करता तो आरोपी उसे झूठा भरोसा देता रहा कि तुम फिक्र न करो, सब इंतजाम कर दूंगा लेकिन पैसों के बारे में किसी से कोई बात मत करना। जब वह कंपनी में गया तो पाया कि वह एक खंडहर में था। जहां उसे एक व्यक्ति मिला जिसने कहा कि चार साल से वह भी कंपनी में काम कर रहा है। यहां आपका कोई कार्ड नहीं बनेगा और आपका वीजा भी खत्म होने वाला है। यदि आपके पास जाने का इंतजाम है तो और ज्यादा खर्च करने के बजाय घर लौट जाओ। शिकायतकर्ता ने कहा कि एजेंट का व्यवहार देख और किसी तरह मदद न मिलने पर मजबूर होकर घर आना पड़ा। एजेंट उसे फोन के जरिये धमकियां देने लगा कि मैं आपके खिलाफ ऐसा केस दर्ज करवाऊंगा कि तुम जिन्दगी भर भूल नहीं पाओगे। तुझसे जो पैसा वसूल किया हुआ है, उस पैसे को मैं आपके खिलाफ केस में लगा दूंगा लेकिन वापस नहीं करूंगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे झूठे दावे करके भेजा गया और बाद में धमकियां दी गईं। उसे आरोपियों से 4.60 लाख रुपये ब्याज सहित दिलाए जाएं। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।