फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   450 consumers lost their horoscope on electricity bills of Rs 13 lakh

Una News: 13 लाख के बिजली बिलों पर 450 उपभोक्ताओं ने मारी कुंडली

Sun, 05 May 2024 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 05 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
450 consumers lost their horoscope on electricity bills of Rs 13 lakh
अब बिना नोटिस कटेंगे कनेक्शन, विद्युत उपमंडल दो ने जारी की हिदायत
विज्ञापन

13 मई तक उपभोक्ताओं के पास बिल जमा कराने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विद्युत उपमंडल-दो ऊना की ओर से समय पर बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं को सख्त हिदायत जारी कर दी गई है। आगामी 13 मई तक बिजली बिल जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के मीटर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू होगी। क्षेत्र के तहत ऐसे करीब 450 उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अभी तक अप्रैल माह का बिल जमा नहीं कराया है। बिल जमा कराने में लेटलतीफी करने वाले उपभोक्ताओं ने करीब 13 लाख रुपये की राशि पर कुंडली मारी हुई है। इस राशि के जमा न होने पर अब विद्युत बोर्ड सख्त हो गया है। समय पर बिल राशि जमा न कराने पर संबंधित उपभोक्ताओं के बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली मीटर कनेक्शन कटेंगे। इसके लिए न तो कोई नोटिस प्रक्रिया अपनाई जाएगी और न ही कोई अन्य माध्यम से उपभोक्ताओं से अपील की जाएगी।
बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि एक बार अगर किसी का बिजली कनेक्शन कटा तो उसे दोबारा लगाने के लिए अधिक समय लगेगा, क्योंकि उपमंडल में पहले ही अन्य कई आधिकारिक कार्यों में कर्मचारियों की व्यस्तता है। इसलिए उपभोक्ता समय अनुसार 13 मई से पूर्व तक बिजली बिल जमा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार विद्युत उपमंडल-दो के तहत आने वाले ऊना के विकास नगर, डीएवी से शुरू होकर प्रोफेसर कॉलोनी, रक्कड़ आदि के तहत ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपने बिजली बिल समय पर जमा नहीं कराए हैं। इसलिए आने वाले दिनों में उनके बिजली मीटर कनेक्शन कट सकते हैं। इस प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वे बिल की राशि जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिजली बिल को कई उपभोक्ता समय पर जमा नहीं करा रहे हैं। उन उपभोक्ताओं को 13 मई से पहले बिजली बिल जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
-ई. अश्वनी पाराशर, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल दो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed