फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   4,33,129 voters of Una will vote in Lok Sabha elections

Una News: लोकसभा चुनाव में ऊना के 4,33,129 मतदाता करेंगे मतदान

Tue, 21 May 2024 03:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
4,33,129 voters of Una will vote in Lok Sabha elections
निवार्चन आयोग दिल्ली द्वारा चुनावी तैयारियों की समीक्षा  ऑनलाइन बैठक में भाग लेते उपायुक्त जतिन
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उपचुनावों के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुरूप सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं। जिले में 6671 सर्विस मतदाताओं समेत कुल 4,33,129 मतदाता हैं। इनमें 2,14,095 महिला और 2,19,030 पुरुष व चार ट्रांसजेंडर मतदाता है। जिलेभर के 51 संवेदनशील मतदान केंद्रों में प्रत्येक पर सीएपीएफ की आधी टुकड़ी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने और स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित बनाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी निर्वाचन आयोग दिल्ली द्वारा चुनावी तैयारियों की समीक्षा के आयोजित ऑनलाइन बैठक में शिरकत करते हुए दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह भी उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में उनके साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। इसे लेकर पूर्ण योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट की दो चरणों की रेंडमाइजेशन कर ली है। 23 से 25 मई के मध्य उनकी कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने डाक मतपत्र, होम वोटिंग सुविधा,चुनावी कर्मियों के प्रशिक्षण तथा उनके लिए वोटिंग सुविधा केंद्रों की स्थापना समेत चुनावी प्रबंधन से जुड़ी संपूर्ण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने मतदाता
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता
चिंतपूर्णी 84212
गगरेट 84316
हरोली 89258
ऊना 87650
कुटलैहड़ 87693


पुलिस की टीमें लगातार कर रहीं निगरानी - पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने जिले में अंतरराज्यीय और राज्यांतरिक नाकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 51 क्रिटिकल मतदान केंद्रों में प्रत्येक पर सीएपीएफ की आधी टुकड़ी तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनावों के दृष्टिगत पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed