{"_id":"5ba91d6e867a557f6917fb4e","slug":"41537809774-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बच्चों की परीक्षाएं रद्द
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। महर्षि विद्या मंदिर स्कूल डंगोह खास में बारिश के चलते स्कूल बसें न पहुंच पाने और विद्यार्थियों की कम उपस्थिति से स्कूली परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी। प्रधानाचार्य आरसी त्यागी ने बताया कि भारी बारिश के चलते विद्यार्थियों की कम उपस्थिति की वजह से परीक्षा रद्द की गई। 24 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब आठ अक्तूबर को होगी।
उधर वर्षा के चलते कई संपर्क सड़कें बंद रहीं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें आई। बाजार सुने रहे जबकि स्कूलों/कॉलेज में विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम रही। दौलतपुर चौक- पिरथीपुर-जोह मार्ग पर पेड़ गिरने से कुछ समय तक ट्रैफिक ठप रहा। ऐसा ही हाल दौलतपुर जोड़बड़ संपर्क सड़क का रहा। इसके अलावा कई गांवों में बिजली/पेयजल आपूर्ति भी बंद रही। स्थानीय निवासियों अशोक ठाकुर, राकेश कुमार, रवि कुमार, राम कृष्ण, विनोद शर्मा ने उपायुक्त से मांग की है कि लगातार भारी वर्षा के चलते हुए स्कूल/आंगनबाड़ी केंद्र में अन्य जिलों की तर्ज पर बंद रखे जाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन