{"_id":"5adb3eb84f1c1b5f098b5b79","slug":"41524317880-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले से टकराई कार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राले से टकराई कार, एक की मौत
Updated Sat, 21 Apr 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राले से टकराई कार, एक की मौत
घंडावल में हादसा, गुलेर कांगड़ा निवासी के रूप में पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत घंडावल में कार-ट्राले में हुई जबरदस्त टक्कर में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय शर्मा (55) पुत्र प्यारेलाल शर्मा निवासी गुलेर, कांगड़ा के रूप में हुई है। हादसा इतना जोरदार था कि अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कांगड़ा निवासी अजय शर्मा अपनी कार में सवार होकर कांगड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान घंडावल के समीप पहुंचने पर उसकी कार और ट्राले में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि अजय ने हादसे के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।