फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सांसद अनुराग ठाकुर ने नवाजे विजेता खिलाड़ी

सांसद अनुराग ठाकुर ने नवाजे विजेता खिलाड़ी

Fri, 01 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर ने नवाजे विजेता खिलाड़ी
ऊना। सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को एसएसआरवीएम स्कूल में आयोजित समारोह में खेलेगा युवा, जीतेगा हिमाचल खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती और कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि नशों को हराने के लिए युवाओं का खेल मैदान में उतरना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आम अवधारणा के चलते छात्रों को बीएड या इंजीनियरिंग तक सीमित कर दिया जाता था। इसी के कारण प्रदेश की खेल प्रतिभाएं कभी आगे नहीं आ सकीं लेकिन अब प्रदेश के तीन सौ या उससे अधिक छात्रों की संख्या वाले सरकारी स्कूलों में 7 खेलों की पूरी सुविधाएं मुहैया करवाने का बीड़ा उठाया गया है, जिससे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को न केवल मंच दिया जा सके, बल्कि उनमें निखार लाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए 2 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है। अनुराग ने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट के 70 नए सब सेंटर्स खोले जाएंगे। इसके लिए एचपीसीए को जमीन उपलब्ध करवाने वाले स्कूलों को जमीन के सुधार से लेकर क्रिकेट की तमाम सुविधाएं एचपीसीए देगी। जरूरत पड़ने पर वहां क्रिकेट अकादमियां भी खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि एसएसआरवीएम स्कूल के प्रबंधक सोमेश शर्मा ने 30 कनाल भूमि देने एलान किया है, जहां जल्द क्रिकेट का सब सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन

इन बच्चों को किया गया सम्मानित
खेलेगा युवा, जीतेगा हिमाचल कार्यक्रम के जिला संयोजक सुमीत शर्मा ने बताया कि सम्मान पाने वाले बच्चों में माउंट एवरेस्ट स्कूल कुठार कलां से शिवम आशुतोष, साहिल, सौरभ, बलराज, अनीश, विक्रम, ऋषभ, करण, साहिल चौधरी, सतवीर, साहिल, आशीष, कर्ण, अनीश शर्मा, रोहित, अभिषेक, ललित सैणी, शुभम, आदित्य, हितेष, लॉर्ड कृष्णा स्कूल कोटला कलां से हिमांशु, अखिल, सिमरन, अंशिका, आरजू, विशाखा, नेहा, वरुण, अराधिका, राखी, बलजीत, कुसुम, पायल, रजनी, स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल से राहुल, चारू, मेघा, कल्प, रूद्राक्ष, कुलविंद्र, तारुषि, क्षितिज, शिवम, धर्मवीर, हरमन, सिमरन, चारुल, यूनिवर्सल एजुकेशन इंस्टीट्यूट से अजय, मनदीप, दिनेश, अमन, पंकज, रोहित, तरसेम लाल, शिव कुमार, जगमोहन, मुनीष, गौरव, नेहरू युवा केंद्र से शुभम, सचिन, हैप्पी, जतिंद्र, सर्वजीत, यूथ फुटबॉल प्रमोटर्स क्लब साहिल बेदी, पंकज, सुमित, रामपाल, दीपक, करणवीर, लवप्रीत, अभिषेक, अनीष, विपिन, संदीप, मनीष कुमार, अश्विनी, हिमाचल डिफेंस अकादमी से लक्की, संजय, निशांत, अनूप, मनीष राणा, यूनिवर्सल ब्लड डोनर ग्रुप से विकास, दीपक, मदनजीत, साक्षी, किश्मेंद्र, करणदीप, रॉकफोर्ड स्कूल से मोहित, कनुप्रिया, सुदिव्या, दिव्या, जयदीप, दीपांशी, गीतिका, नवनीत, मनसिमरन, स्तुति, प्रिंस, अनंतिका, ईशा शर्मा, सनमदीप, सिद्धांश, आशीष, रिजुल, तरुण, निखिल, गगनदीप, वशिष्ट पब्लिक स्कूल से तारुष, विभूति, ईषिता, मुस्कान चौहान, ऋद्धि, मुस्कान, आर्य, आकृति, हिमांशु, निहारिका, उदिति, शाइना, शीतल, मनीष, हर्षित, अर्पित, दीक्षा, विश्वजीत, प्रांशु, हिमांशु, श्रेया, पलकश्री, मुस्कान और अंजुम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed