{"_id":"59986a684f1c1b96658b4b97","slug":"41503160936-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल : दाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल : दाता
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कमलेशचंद्र कमेटी की सिफारिशों को बिना काटछांट के मूल रूप में जल्द लागू किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते शनिवार को भी प्रदेश भर के ग्रामीण डाकघरों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। जीडीएस यूनियन के परिमंडलीय सचिव दाता राम चंदेल ने कहा कि शनिवार को अपनी मांगों का ज्ञापन सांसद अनुराग ठाकुर को सौंपकर कमलेशचंद्र कमेटी की सिफारिशों को जल्द लागू करवाने की मांग की गई। उधर, अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एसएस महादैविया ने कहा कि देश भर के 2 लाख 76 हजार ग्रामीण डाक कर्मियों की हड़ताल हर राज्य में सफल रही है। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल के कारण केंद्र सरकार को प्रतिदिन 1100 करोड़ का नुकसान हो रहा है, बावजूद इसके पोस्टल बोर्ड के उच्चाधिकारी केंद्र सरकार के मंत्रियों को गुमराह कर रहे हैं। ऊना मुख्य डाकघर में ऊना डाक मंडल के ज्यादातर ग्रामीण डाक कर्मियों ने पोस्टल बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कमलेशचंद्र कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग उठाई। शनिवार को बलवीर सिंह, दाताराम, अजय कुमार, महेश कपिला, सुषमा, सत्यादेवी, नीरू राणा, पारूल, अंजना देवी, मीनाक्षी राणा, रजनी, पूजा कुमारी, नीतिश, गुरमुख सिंह, विनोद कुमार, रामकुमार, सुखदेव शर्मा, कमल, शंभूनाथ, मोहन लाल, प्रमोद, बलविंदर, राजकुमार समेत कई ग्रामीण डाक कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
डाक कर्मचारी संघ ग्रुप तृतीय के परिमंडलीय सचिव एचएस गुलेरिया ने कहा कि केंद्रीय पोस्टल बोर्ड के अधिकारी तानाशाही पर उतर आए हैं, ऐसे में 23 अगस्त से ग्रुप तृतीय कर्मचारी भी हड़ताल पर जा रहे हैं।
सांसद अनुराग ठाकुर ने दिया आश्वासन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संासद अनुराग ठाकुर ने ग्रामीण डाक कर्मियों को भरोसा दिलाया कि कमलेशचंद्र कमेटी की रिपोर्ट को मंगवाकर मैं इस विषय पर उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक कर्मचारी संघ ग्रुप तृतीय के परिमंडलीय सचिव एचएस गुलेरिया ने कहा कि केंद्रीय पोस्टल बोर्ड के अधिकारी तानाशाही पर उतर आए हैं, ऐसे में 23 अगस्त से ग्रुप तृतीय कर्मचारी भी हड़ताल पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर ने दिया आश्वासन
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संासद अनुराग ठाकुर ने ग्रामीण डाक कर्मियों को भरोसा दिलाया कि कमलेशचंद्र कमेटी की रिपोर्ट को मंगवाकर मैं इस विषय पर उचित कार्रवाई करवाने का आश्वासन देता हूं।
विज्ञापन