फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   400 meter long bridge will be built on Amb-Gagret road for Rs. 42.82 crores

Una News: अंब-गगरेट मार्ग पर 42.82 करोड़ में बनेगा 400 मीटर लंबा पुल

Thu, 01 Aug 2024 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 01 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
400 meter long bridge will be built on Amb-Gagret road for Rs. 42.82 crores
ऊना। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (तृतीय) जिला में सड़क एवं पुलों के लिए वरदान बन रही है। इसके चलते दौलतपुर चौक के तहत गगरेट और अंब को जोड़ने वाले मार्ग पर 42.82 करोड़ रुपये से पुल का निर्माण योजना के तहत होगा।
विज्ञापन

इसके लिए राशि को मंजूरी मिल चुकी है। पुल बनने के बाद बरसातों में स्वां नदी में आने वाला उफान राहगीरों की राह का रोड़ा नहीं बनेगा। इससे अंब और गगरेटवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। पुल के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुल का निर्माण यहां इस मुख्य मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत बनेगा।
विज्ञापन

लोनिवि की ओर से करीब 400 मीटर लंबे पुल के लिए स्पैन निर्मित किए जाएंगे। इसके अलावा इससे जुड़ता हुआ एक किलोमीटर मार्ग भी तैयार किया जाएगा। फिलहाल विभाग की ओर से राशि की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। टेंडर आबंटन होने के बाद इसके कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुल के निर्माण को आगामी दो वर्ष के भीतर तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है। कहना गलत नहीं होगा कि निर्धारित अवधि में पुल बनने के बाद यहां मौजूद खड्ड से लोगों को स्वां नदी के बीच से गुजरने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर बरसात के मौसम में भी लोग पुल के माध्यम से वाहनों को लेकर सुरक्षित सफर कर सकेंगे। पुल बनने से यहां से आधा दर्जन ग्राम पंचायतों की हजारों की आबादी सीधे तौर पर लाभांवित होगी। इसमें मुख्य रूप से अंब, अप्पर एवं लोअर अंदौरा, बदाऊं आदि गगरेट एवं अंब क्षेत्र के गांवों को होशियारपुर की ओर जाने के लिए सुविधाजनक साबित होगा।

---
दौलतपुर चौक के उक्त पुल के निर्माण को लेकर राशि की मंजूरी मिल चुकी है। अब इसके टेंडर लगाए जाएंगे। आगामी दो वर्ष में पुल निर्माण को लेकर लक्ष्य तय किया गया है।
-ई. हरगोविंद कौशल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed