{"_id":"616b0e36fba9ea223d3fbea5","slug":"37-post-fiilup-of-arts-teacher-in-una-una-news-sml387425511","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैच आधार पर अनुबंध पर कला अध्यापकों के भरे जाएंगे 37 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैच आधार पर अनुबंध पर कला अध्यापकों के भरे जाएंगे 37 पद
विज्ञापन
अन्य जिलों के पात्र अभ्यर्थी काउंसलिंग के दिन जमा करवा सकते हैं आवेदन पत्र
डाक से भेजे जाने वाले आवेदन मान्य नहीं होंगे : उपनिदेशक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बैच आधार पर अनुबंध पर कला अध्यापकों के 37 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए जिले के समस्त रोजगार कार्यालयों की ओर से 25 अक्तूबर से पहले पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए अन्य जिलों से संबंधित अभ्यर्थी भी काउंसलिंग वाले दिन आवेदन कर सकते हैं। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने कहा कि इन पदोें के लिए काउंसलिग की तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी। उन्होंने अन्य जिलों के अभ्यर्थियों का आह्वान किया है कि वे डाक के माध्यम से अपने आवेदन न भेजें। डाक के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कार्यवाही नहीं की जाएगी, इसीलिए वे अपने आवेदन काउंसलिंग वाले दिन ही जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग से संबंधित पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
बॉक्स
इन बैच के आधार पर होगी भर्ती
देवेंद्र चंदेल ने बताया कि कला अध्यापकों की भर्ती के लिए अनारक्षित वर्ग में 17 पदों के लिए 2001 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 5 पदों के लिए 2001 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग में 9 पदों के लिए 2008 बैच, अनुसूचित जाति बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 2009 बैच, ओबीसी वर्ग में 1 पद के लिए 2005 बैच, ओबीसी बीपीएल वर्ग में 2 पदों के लिए 2006 बैच और ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित श्रेणी में 1 पद के लिए अप टू डेट बैच के अभ्यर्थी पात्र होंगे।