फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   37 new infected including a school worker of Chintpurni

चिंतपूर्णी के एक स्कूल के कर्मचारी समेत 37 नए संक्रमित

Wed, 11 Nov 2020 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
37 new infected including a school worker of Chintpurni
ऊना। जिले में बुधवार को चिंतपूर्णी के एक स्कूल के कर्मचारी समेत 37 नए लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें 28 आरटी पीसीआर और नौ रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। इनमें बिलासपुर, स्वाना कांगड़ा और नया नंगल पंजाब के एक-एक लोगों के सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, अब जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 1726 पहुंच गई है। जबकि, 16 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने 37 मामले की पुष्टि की है। बताया कि मंगलवार को आरटी पीसीआर में कोविड जांच को कसौली भेजे गए सैंपल में 28 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। उपमंडल हरोली के हीरां नगर की 40 वर्षीय महिला, नंगल कलां की 56 वर्षीय महिला, दुलैहड़ की 38 वर्षीय महिला और 3 वर्षीय बच्चा, बोलेवाल की 26 वर्षीय युवती, भण्डियारा 58 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला और 27 वर्षीय युवती संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ की 50 वर्षीय महिला, ऊना शहर के वार्ड नंबर एक का 58 वर्षीय पुरुष, विकास नगर की 56 और 29 वर्षीय महिलाएं, दिल्ली एनक्लेव कालोनी की 17 वर्षीय युवती और 47 वर्षीय पुरुष और कोटला खुर्द की 70 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। बंगाणा उपमंडल के थानाकलां का 62 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया है। अंब उपमंडल के कुठेड़ा खैरला की 58 वर्षीय महिला, नारी का 30 वर्षीय युवक, चिंतपूर्णी के एक स्कूल का 53 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। वहीं, गगरेट उपमंडल के दियोली की 33 वर्षीय महिला, अंबोटा की 29 वर्षीय महिला, गगरेट वार्ड 5 की 38 वर्षीय महिला, पिरथीपुर की 52 वर्षीय महिला, गगरेट पंचायत का 18 वर्षीय युवक और कुनेरन की 32 वर्षीय महिला कोरोना की चपेट में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया नंगल पंजाब का 54 वर्षीय पुरुष, स्वाना कांगड़ा का 62 वर्षीय पुरुष धवेहरा बिलासपुर का 65 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित पाया गया है। वहीं, रैपिड एंटीजन टेस्ट में 130 सैंपल की जांच में 9 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें गगरेट उपमंडल के गगरेट की 40 वर्षीय महिला व 25 वर्षीय युवक, बड़ोह की 51 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के हरोली की 58 वर्षीय महिला, कुठारबीत का 31 वर्षीय पुरुष कोरोना की चपेट में आये हैं।

बंगाणा उपमंडल के भलौन का 85 वर्षीय पुरुष, बंगाणा का 43 वर्षीय पुरुष, नरगरू हटली की 44 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, ऊना उपमंडल के चताड़ा की 49 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। सभी मामलों में हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed