{"_id":"66e4a9b5b81038ac4f037ae5","slug":"36-posts-will-be-filled-in-magic-blade-interview-on-19th-una-news-c-93-1-una1002-133019-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैजिक ब्लेड में भरे जाएंगे 36 पद, साक्षात्कार 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैजिक ब्लेड में भरे जाएंगे 36 पद, साक्षात्कार 19 को
Sat, 14 Sep 2024 02:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मैसर्ज मैजिक ब्लेड प्राइवेट लिमिटेड में पुरुषों के 36 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 सितंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 20 सितंबर को उपरोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित होंगे।
जानकारी के अनुसार 36 पदों में सीएनसी मशीन ऑपरेटर सह प्रोग्रामर के चार पद, वीएमसी मशीन ऑपरेटर सह कार्यक्रम के चार पद, टर्नर/लेथ मशीन ऑपरेटर के चार पद, इलेक्ट्रीशियन और फिटर के दो-दो पद और हेल्पर के 20 पद शामिल हैं। सीएनसी मशीन ऑपरेटर-सह- प्रोग्रामर, वीएमसी मशीन ऑपरेटर-सह- प्रोग्रामर और टर्नर/लेथ मशीन ऑपरेटर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास के साथ तीन साल का अनुभव होना जरूरी है। इलेक्ट्रीशियन और फिटर पद के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई और हेल्पर पद के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी मानदंडों के अनुसार और अनुभव के आधार प्रतिमाह वेतन देय होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाणपत्र, जन्म तिथि प्रमाणपत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली बोनाफाइड, बायोडाटा और मूल प्रमाणपत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 86289-12413 और 80913-57003 पर संपर्क किया जा सकता है।