फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   35 year old young man who was walking was killed by a car in Raanda Hospital, he was married a month ago.

Una News: सैर कर रहे 35 वर्षीय युवक को कार ने राैंदा अस्पताल में माैत, महीना पहले हुई थी शादी

Sat, 19 Oct 2024 02:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 19 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
35 year old young man who was walking was killed by a car in Raanda Hospital, he was married a month ago.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। बीती रात नया नंगल में अपनी माता के साथ सैर कर रहे एक लगभग 35 वर्षीय युवक को एक नैनो कार ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल उक्त युवक को एनएफएल अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के उपरांत कार चालक फरार हो गया। हादसे के उपरांत परिवार में मातम का माहौल है। मृतक के भाई बलवंत ने कहा कि उनका भाई बग्गा सिंह माता निर्मला के साथ नया नंगल में सैर कर रहे थे। इसी दौरान एक नैनाे कार चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए उसके भाई बग्गा सिंह पर चालक ने एक बार फिर कार चढ़ा दी और चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। बलवंत ने कहा कि अभी महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

उधर, जिला ऊना के गांव देहलां से गुरनाम सिंह नामक युवक ने नंगल थाने में पेश होकर इस हादसे के लिए जिम्मेदार बताते हुए गिरफ्तारी के लिए पेश किया, लेकिन मृतक के परिजनों ने कहा कि हादसे के समय कार कोई और चला रहा था। उसे बचाने के लिए ही यह व्यक्ति खुद को हादसे के लिए जिम्मेदार बता रहा है। फिलहाल नंगल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। वहीं, जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed