फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   35 year old industrial worker committed suicide by hanging

फंदा लगाकर 35 वर्षीय उद्योग कर्मी ने की आत्महत्या

Wed, 21 Jul 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
35 year old industrial worker committed suicide by hanging
35 year old industrial worker committed suicide by hanging
पंजावर (ऊना)। विस क्षेत्र हरोली के ईसपुर गांव में 35 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने घर के कमरे में मंगलवार देर रात पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईसपुर गांव का संजीव कुमार (35) एक निजी उद्योग में कार्यरत था। मंगलवार को वह काम पर नहीं गया। रात को जब पत्नी खाना खाने के लिए उसे बुलाने गई तो वह कमरे में पंखे से लटका मिला। इससे वह सहम गई और उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में परिजन उसे ऊना अस्पताल में लेकर गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। संजीव अपने पीछे पत्नी के अलावा छह वर्षीय बेटी छोड़ गया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने आत्महत्या के मामले केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। उन्होंने कहा पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed