फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जैविक खेती पर व्यय होंगे 25 करोड़ : वीरेंद्र कंवर

जैविक खेती पर व्यय होंगे 25 करोड़ : वीरेंद्र कंवर

Tue, 02 Oct 2018 09:29 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
जैविक खेती पर व्यय होंगे 25 करोड़ : वीरेंद्र कंवर
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर मैदान में कृषि विभाग की एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर अायाोजित - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

थानाकलां/ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा प्रदेश सरकार प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 25 करोड़ रुपये व्यय कर रही है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती से बाहर निकलकर नकदी फसलों को अपनाने पर जोर दिया ताकि आर्थिकी सुदृढ़ हो।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दुगना करने का लक्ष्य रखा है। कंवर मंगलवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर मैदान में कृषि विभाग की एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में खेती बाड़ी में रसायनिक कीट नाशकों के बढ़ते इस्तेमाल से जहां खेती प्रदूषित हुई है वहीं पर्यावरण प्रदूषण के साथ मानव कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहा है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से खेती की लागत बढ़ी है। किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने किसानों से देसी नस्ल के गो-पालन तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां देसी गाय का दूध अन्य के मुकाबले सेहत के लिए उत्तम है तो वहीं जैविक खेती में भी गाय के गोबर और मूत्र लाभदायक है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को बंगाणा उप-मंडल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पांच पंचायतों के चयन करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि किसानों को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत को 20 लाख स्वीकृत
कंवर ने रायपुर मैदान पंचायत के लोगों की मांग पर लगभग 20 लाख से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी। उन्होंने मुख्य सड़क से धनीराम के घर तक संपर्क मार्ग के लिए चार लाख, संतोषी माता मंदिर में क्रेट वॉल लगाने के लिए प्राकलन के तहत राशि स्वीकृत करने, वार्ड नंबर दो में निर्माण कार्य के लिए दो लाख रुपये, वार्ड नंबर तीन में अंदरोड तथा वार्ड नंबर चार में छगली लिंक रोड के लिए भी क्रमश: पांच-पांच लाख रुपये की राशि को स्वीकृति दी। इसके अलावा दोबड़ के हैंडपंप में मोटर लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मोटर लग जाने से इस गांव के 30 परिवार लाभान्वित होंगे। साथ ही वार्ड नंबर दो व तीन में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए पाइप बदलने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने किसानों को बीजों का वितरण भी किया तथा जन समस्याएं भी सुनी।


इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, उपनिदेशक कृषि डॉ. सुरेश कपूर, डॉॅ. संतोष शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सतिंद्र ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी रमण शर्मा, तहसीलदार शमशेर सिंह, बीडीओ सोनू गोयल, पूर्व जिला पार्षद् कृष्ण पाल शर्मा, संजीव पराशर, राजकुमार राजू, कुटलैहड़ भाजयुमो अध्यक्ष राम सिंह, देश राज, दौलत राम, बलदेव सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed