{"_id":"5a4f6d3e4f1c1b1f168b706a","slug":"31515154750-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को दी ई-वे बिलिंग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को दी ई-वे बिलिंग की जानकारी
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
आबकारी एवं कराधान विभाग ने रक्कड़ कॉलोनी स्थित एक निजी होटल में नेशनल ई-वे बिलिंग पर वर्कशाप का आयोजन किया। वर्कशाप में ऊना, कांगड़ा, चंबा और नूरपुर के व्यापारियों, टैक्स ऑफिसर्स, टैक्स धारकों, ट्रांसफोर्टरों और अन्य कर धारकों ने भाग लिया। सेमिनार की अध्यक्षता राज्य कर संयुक्त निदेशक एससी पटियाल, हितेश शर्मा और संयुक्त निदेशक फ्लाइंग स्क्वाड ऊना राजीव डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। ऊना पहुंचने पर उज्जवल सिंह राणा ने अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यापारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर ई-वे बिल पर विस्तार से जानकारी दी गई। एससी पटियाल ने कहा कि ई-वे बिलिंग पर विशेष अभियान जनवरी माह में 16 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान गलती पाए जाने पर कोई जुर्माना नहीं होगा। एक फरवरी से इसे सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा। इसमें गलती पर जुर्माने का भी प्रावधान है। एससी पटियाल ने कहा कि समय-समय पर व्यापारियों के लिए जीएसटी के बारे में जागरूक करने के लिए सेमिनार होता है।
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की वेबसाइट और कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। इस सेमिनार में नॉर्थ जोन के चारों जिलों के अधिकारियों कर्मचारियों, ट्रांसपोर्टर के करीब 300 लोगों ने भाग लिया। उपायुक्त स्टेट टेक्स ऊना उज्जवल सिंह राणा, विवेक महाजन, राकेश, नरेंद्र, परमोद शर्मा, शूरवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन