{"_id":"5a2e6f724f1c1bb6678c1220","slug":"31512992626-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश रंगीला...पर छात्रों ने मचाई धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश रंगीला...पर छात्रों ने मचाई धमाल
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह ठाकुर ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि समाज में व्यक्तित्व निर्माण में अध्यापक की बहुत बड़ी भूमिका होती है, ऐसे में वे बच्चों को मजबूत शिक्षा प्रदान कर उन्हें काबिल बनाएं। बच्चे और अभिभावक अध्यापकों का सम्मान करें और बच्चों के संपूर्ण विकास में अध्यापकों की प्रतिभा का पूर्ण दोहन करें।
उन्होंने आह्वान किया कि वह बच्चों के भीतर आत्मविश्वास और प्रश्न पूछने की क्षमता का विकास करें। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। इसमें ऐ तिरंगे तुझे झुकने न देंगे, देश रंगीला, ऐ मेरे वतन के लोगों की धुनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्कूल प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल मेधावियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र फौजी, डीएसए के अनिल ठाकुर बीडीसी सुषमा कुमारी, पंचायत प्रधान सत्या देवी, समाजसेवी अभय जस्सल, पूर्व सचिव बुधान जमना दास, विजय शर्मा, बंगाणा स्कूल के प्रधानाचार्य अमरीक सिंह बराड़, तलमेहड़ा के अरविंद चक्रवर्ती, अरविंद कुमार, बीएल कौशल, समाजसेवी रोशन लाल शर्मा, राजेंद्र जंबाल, जागीर सिंह, सुरेश भारती, तिलक धीमान, हरविंद्र, देवेंद्र बेली, शशि शर्मा, राजकुमार, सुमन संदल, ज्योत्सना, सरीना, चैन सिंह, सुरेश कुमार, बलदेव पटियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इन्हें मिला सम्मान
इस समारोह में पुरस्कार पाने वालों में प्रियंका शर्मा, नेहा, इन्नु कुमारी, अमित कुमार, गणेश, वंदना कुमारी, साहिल, राजल, मुस्कान, मीनाक्षी, सोनाक्षी, निहारिका, पारुल हीरा, अक्षय कुमार, कर्णजीत, सचिन, आरती, विशाखा, नताशा, सिमरन, अंबिका पॉल, विशाल, दीक्षा शर्मा शामिल हैं।