फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बट्टकलां स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम

बट्टकलां स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम

Thu, 07 Dec 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
बट्टकलां स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बट्ट कलां में वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य रूप कुमार और एसएमसी प्रधान भजन लाल ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में गांव की पूर्व प्रधान रोजी देवी पूर्व एसएमसी प्रधान अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप जलाकर किया।

स्कूल प्रधानाचार्य रूप कुमार ने मुख्यातिथि उर्मिला देवी को शाल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने वंदे मातरम, सरस्वती वंदना, भंगड़े और पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति पेश कर धमाल मचाया। स्कूल प्रधानाचार्य रूप कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। मुख्यातिथि उर्मिला देवी ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य रूप कुमार, अनिल कुमार, अश्वनी सैणी, एसएमसी प्रधान भजन लाल, रोजी देवी, अशोक कुमार, सरवन दास, रणजीत कुमार, गोपाल कृष्ण, अवतार सिंह, एमएम गर्ग, विपिन कुमार रायजादा, विनीता शर्मा, पुनीत भारद्वाज, अभिलाषा कुमारी, शशि बाला, निर्मला देवी, आशा, राज कुमारी, बबिता कुमारी, होशियार सिंह, अनिल कुमार, सतपाल, संजीव कुमार, बलंवत सिंह, शुभ कुमारी, चमन लाल, अश्वनी सैणी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बट्ट कलां के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि ने खुशबू, मनदीप कौर, इंदु, पल्लवी, अजय कुमार, रजनी देवी, पूजा देवी, मीरा देवी, शिवांगी, रिया रानी, प्रिया, अनुराधा, रोहित कुमार, आंचल, अमन, साहिल, सागर, बलजीत कौर, मनदीप कौर, अभिषेक, सविता, आरती, कंचन, मुकेश, रोहन, सूरज कुमार, वंशिका, अच्छरो, पंकज, निखिल, रवि कुमार, जतिन, अमन कुमार, अमरीक, बिनी कुमार, संजय, बलराम, राहुल, नितिन और युवराज सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed