फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पहचान पत्र की जांच के बाद ही दें होटल में कमरा

पहचान पत्र की जांच के बाद ही दें होटल में कमरा

Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
पहचान पत्र की जांच के बाद ही दें होटल में कमरा
भरवाईं (ऊना)। अंब उपमंडल के नवनियुक्त डीएसपी धर्मचंद वर्मा ने भरवाईं यात्री निवास में चिंतपूर्णी के होटल मालिकों के साथ बैठक की। उन्होंने होटल मालिकों को होटलों में किसी श्रद्धालु को कमरा देने से पहले उसका पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर जांच करने के बाद ही कमरा देने को कहा। इसके अलावा होटलों और सरायों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही ये भी कहा गया कि कैमरे चालू हालत में होने चाहिए और इनकी प्रॉपर रिकॉर्डिंग भी होनी चाहिए। डीएसपी अंब ने ट्रैफिक समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि मंदिर रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए होटल प्रबंधक और स्थानीय दुकानदार उन्हें अपना सहयोग दें। होटल में अगर कोई गाड़ी नहीं जा रही है और मंदिर रोड पर जाने वाली सड़क पर खड़ी है, तो इसकी सूचना थाना में दें। उन्होंने होटल मालिकों को निर्देश दिए कि श्रावण अष्टमी मेले में बिना जांच पड़ताल किए बिना किसी को भी कमरा ठहरने के लिए न दें। इस मौके पर थाना प्रभारी अमरीक सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज अंजन पाल और होटल मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed