फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   28 new found corona positive including Amb's SHO

अंब के एसएचओ समेत 28 नए मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 31 Aug 2020 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
28 new found corona positive including Amb's SHO
ऊना। जिले में सोमवार को एक साथ कोरोना के 28 नए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना में अब तक यह सबसे बड़ा और चिंता में डालने वाला आंकड़ा है। इन मामलों में एसएचओ अंब, एक महिला डॉक्टर के अलावा दो परिवारों के 12 सदस्य भी शामिल हैं। रविवार को कोविड 19 जांच के लिए भेजे गए 286 सैंपल में से 256 सैंपल निगेटिव और दो सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। वहीं, तीन संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरोली उपमंडल के कलेहड़ा गांव में आठ लोग पॉजिटिव पाये गए हैं। इनमें एक 71 वर्षीय महिला, उसका 37 वर्षीय बेटा, तीन साल का पोता और 8 व 12 वर्षीय पोती संक्रमित पाए गए हैं। जबकि इसी गांव से 64, 56 और 57 वर्षीय महिलाएं भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। वहीं, अंब पुलिस थाना के एसएचओ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना योद्धा एसएचओ संक्रमित के संपर्क में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। ऊना शहर की डीसी कालोनी में रहने वाला जलशक्ति विभाग का 38 वर्षीय कर्मी और उसकी 32 वर्षीय पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह संक्रमित के संपर्क में आये थे। ऊना उपमंडल के पुलिस लाइन झलेड़ा के समीप हिल व्यू कालोनी 37 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह भी संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। कुटलैहड़ क्षेत्र के समूर कलां की 70 वर्षीय महिला जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसमें फ्लू के लक्षण थे। कुटलैहड़ क्षेत्र के एक गांव में तैनात 26 वर्षीय महिला चिकित्सक भी संक्रमण की चपेट में आई हैं। उपमंडल बंगाणा के धुंधला की 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। यह भी संक्रमित के संपर्क में आई थीं। उपमंडल बंगाणा के ही नायली का 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उपमंडल अंब के अंदौरा में सात कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं। बीडीओ अंब के कोरोना संक्रमित ड्राइवर की पत्नी व 14 साल का बेटा, उसका भाई व उसका 2 साल का बेटा, 6 साल की बेटी, ड्राइवर की मां और ड्राइवर के बड़े भाई का 18 वर्षीय बेटा पॉजिटिव है।उपमंडल ऊना के कोटला कलां अप्पर की 33 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। इसका पति पहले पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन

उपमंडल ऊना के कोटला कलां अप्पर की ही 53 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। इसका भी पति पहले संक्रमित हो चुका है। नगर पंचायत गगरेट के वार्ड चार की 27 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह अंबाला से लौटी थी। उपमंडल गगरेट के ही राम नगर नकडोह का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह असम से लौटा है। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को भेजे गए सैंपल में से सोमवार को 28 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। बता दें कि ऊना जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 486 हो गई है। जिसमें से 328 रिकवर और 157 एक्टिव केस है। जबकि एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है। जिले में माइग्रेटेड इन के 18 मामले आये हैं।जिसमें से 17 रिकवर और एक केस एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed