फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   28 more infected,in district including,Gagret MLA's wife, daughter

गगरेट विधायक की पत्नी, बेटी समेत जिले में 28 और संक्रमित

Mon, 07 Sep 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
28 more infected,in district including,Gagret MLA's wife, daughter
ऊना। जिले में सोमवार को गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर की पत्नी, बेटी, पीए और पीएसओ समेत 28 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से शनिवार के सैंपल में से 11 और संक्रमित शामिल हैं। जबकि, रविवार को कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए 246 सैंपल में से 228 निगेटिव और एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है। वहीं, नौ संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से 8 निगेटिव और एक सैंपल रद्द हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर की 48 वर्षीय पत्नी, 16 वर्षीय बेटी सहित 25 वर्षीय पीए और 33 वर्षीय पीएसओ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल बंगाणा के सिहाना का 37 वर्षीय भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के चड़तगढ़ की 47 वर्षीय महिला हेल्थ वर्कर, पनोह का 15 वर्षीय बालक, नंगल जरियाला का 46 वर्षीय सेना का जवान और बसाल का 81 वर्षीय एक बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जबकि ऊना के ही गांव अजनोली में पांच पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक 58 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 50 वर्षीय पत्नी और 4 माह की बच्ची, 24 वर्षीय युवक और 31 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। यह सभी संक्रमित के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

उपमंडल हरोली के रोड़ा सेंसोवाल का दिल्ली से लौटा 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गगरेट के एक उद्योग में कार्यरत 19 वर्षीय कर्मी भी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुआ है। उपमंडल गगरेट के बबेहड़ का राजस्थान से लौटा 36 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शनिवार को भेजे गए सैंपलों में से ऊना उपमंडल के डंगोली का 43 वर्षीय राजस्व विभाग का कर्मी, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात 34 वर्षीय महिला हेल्थ वर्कर, जलशक्ति विभाग के 32, 51 और 55 वर्षीय तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। यह पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। जबकि अंब की 35 वर्षीय महिला भी कोरोना को चपेट में आई है।
ग्राम पंचायत गगरेट का 46 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। कुटलैहड़ क्षेत्र के लिदकोट का नागालैंड से लौटा 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, कुटलैहड़ क्षेत्र के ही डैन मंदली का लेह-लद्दाख से लौटा 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। कुटलैहड़ क्षेत्र के ही समूर खुर्द का आबुधाबी से लौटा 30 वर्षीय युवक भी शामिल है। वहीं, हरोली उपमंडल के बढेड़ा का भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। संक्रमितों की संपर्क सूची खंगाली जा रही है। बता दें कि ऊना जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 624 हो गई है। जिसमें से 401 रिकवर और 218 सक्रिय मामले हैं। जबकि पांच संक्रमितों की मृत्य हो चुकी है। जिला में माइग्रेटेड इन के 22 मामले आये है। जिसमें से 19 रिकवर और 03 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed