{"_id":"0d4e2ac089ddcbff5626c996ff7974c7","slug":"24-lakh-to-sainik-rest-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 लाख से सुधरेगा सैनिक विश्राम गृह ऊना : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 लाख से सुधरेगा सैनिक विश्राम गृह ऊना : डीसी
ब्यूरो, अमर उजाला/ (ऊना)।
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक विश्राम गृह ऊना के जीर्णोद्धार व आवश्यक मरम्मत व रखरखाव के लिए सैनिक कल्याण विभाग की ओर से 24 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। उपायुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि विश्राम गृह में एयर कंडीशनर, गीजर, टॉयलेट इत्यादि का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त डीसी फंड के माध्यम से भी सैनिक विश्राम गृह की आवश्यक मरम्मत के लिए दो लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई गई है। उपायुक्त बुधवार को जिला सैनिक बोर्ड की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डीसी ने बताया कि जिला ऊना के अति निर्धन अनुदान योजना के तहत मुख्यालय 11 कोर के माध्यम से 39 पूर्व सैनिकों व विधवाओं को 1,13,800 रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। जिसे जल्द ही लाभान्वित व्यक्तियों को वितरित कर दिया जाएगा। जिला में 4 सेवारत सैनिकों की मृत्यु पर उनके आश्रितों को प्रदेश सरकार की ओर से 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला सैनिक बोर्ड के माध्यम से पूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं के पंजीकरण के लिए जिला के विभिन्न स्थानों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया, जिनके माध्यम से 7,212 पूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं का पंजीकरण किया गया है। डीसी ने गणतंत्र दिवस की परेड में जिला के पूर्व सैनिकों की टुकड़ी शामिल होने को लेकर अधिकारियों को मुबारकबाद भी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड के सदस्य सचिव एवं उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर रघवीर सिंह, डीएसपी कुलविंद्र सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल, जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच, प्रबंधक डीआईसी संदीप शर्मा, सहायक अभियंता आरएस कालिया, कैप्टन अमरीक सिंह, सूबेदार प्रीतम सिंह, सूबेदार भाग सिंह राणा, राजेंद्र जसवाल, सुभाष चंद राणा सहित बोर्ड के अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे।